शिवपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्राइवेसी और धोखाधड़ी के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। एक युवक के लिए उसकी सुहागरात खुशियों के बजाय उम्र भर का सदमा बन गई, जब उसे अपनी पत्नी के अतीत के बारे में एक कड़वा सच पता चला।
शादी बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन पहली ही रात पति की नजर अपनी पत्नी के पेट पर पड़ी, जहाँ सर्जरी के पुराने टांकों के निशान साफ दिख रहे थे। जब पति ने इस बारे में सवाल किया, तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शक गहराया, तो उसने सच का पता लगाने की ठानी।
पति ने एक अनोखा और कानूनी रास्ता चुना। उसने पत्नी के मायके के पास स्थित अस्पताल में RTI (Right to Information) दाखिल कर दी और पत्नी की मेडिकल हिस्ट्री मांग ली। जब RTI, का जवाब आया, तो उसके होश उड़ गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शादी से कुछ समय पहले ही पत्नी का गर्भपात Abortion, कराया गया था।
इस खुलासे के बाद अब नई नवेली शादी में दरार आ गई है। पति और उसके परिवार का आरोप है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई और शादी से जुड़ी महत्वपूर्ण सच्चाई को छिपाया गया। मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुछ लोग पति के इस कदम को सही मान रहे हैं कि उसे सच जानने का हक था।
वहीं कुछ लोग इसे प्राइवेसी का उल्लंघन और किसी की निजी जिंदगी में दखल मान रहे हैं।
आपकी इस बारे में क्या राय है? क्या शादी में पारदर्शिता जरूरी है? अपने विचार साझा करे।
0 Comments